फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किताबों में शामिल कहानियों की होगी रिकॉर्डिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने कोशिशें तेज कर दी है। राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद ने पाठ्य-पुस्तकों में सम्मिलित कहानियों की ऑडियो रिकॉर्डिंग मांगी है। कक्षा एक से आठ तक के किताबों के पाठों की ऑडियो रिकॉर्डिंग कहानी प्रतियोगिताओं में चयनित शिक्षकों के साथ ही अन्य शिक्षकों के माध्यम से कराई जाएगी। जिसे सुनकर बच्चे शिक्षा ग्रहण करेंगे।
विज्ञापन

परिषद से डायट प्राचार्य को जारी दिशानिर्देश में कहा गया है कि कहानियों की ऑडियो तीन से सात मिनट की होगी। इसमें पाठ की विषय वस्तु, प्रमुख घटनाएं, पाठ का सारांश, महत्वपूर्ण अंश आदि को शामिल कर कहानी के रूप में रोचक बनाकर प्रस्तुत किया जाना है। इससे बच्चे पाठ को सुनकर और बेहतर ढंग से उसे समझने में मदद ले सकेंगे। शिक्षकों को भी इससे बच्चों को पाठ से मिलने वाली प्रेरणा व उससे सीखने योग्य बातों को बताने में सहायता मिलेगी। इस नवाचार से बच्चे अच्छी तरीके से पढ़ाई कर सकेंगे। डायट प्राचार्य अमरनाथ राय के अनुसार बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग प्रयासरत है। किताबों के पाठों की रिकॉर्डिंग की जाएगी। ताकि बच्चे नवाचार के जरिए अच्छी शिक्षा ग्रहण कर सकें। आदेश आने के बाद प्रक्रिया शुरू हो गई है।
---
इन किताबों के पाठों को किया गया शामिल
परिषदीय विद्यालयों के कक्षा एक से आठ तक की कई किताबों के पाठों को शामिल किया गया है। जिसमें हिंदी, विज्ञान, हमारा इतिहास और नागरिक जीवन, पृथ्वी और हमारा जीवन, अंग्रेजी, गणित, संस्कृत, हमारा पर्यावरण, गृह शिल्प और कृषि विज्ञान विषय की किताबों के पाठों की ऑडियो रिकॉर्डिंग कहानी प्रतियोगिताओं में चयनित शिक्षकों व अन्य शिक्षकों के माध्यम से कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें