फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृत संदिग्ध की पॉजिटिव आई रिपोर्ट तो प्राचार्य समेत कई होंगे क्वारंटीन

विज्ञापन
जिला अस्पताल के मोर्चरी पर खड़ी एंबुलेंस, जिसमें कोरोना संदिग्ध की डेडबाडी रखी थी। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। राजकीय मेडिकल कालेज प्रशासन के लिए एक बार फिर नए सिरे परेशानी खड़ी हो गई है। संदिग्ध मरीज की मौत के बाद तो अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। यदि मृत संदिग्ध की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी तो प्राचार्य समेत कई डॉक्टर व स्टाफ को क्वारंटीन होना पड़ेगा।
विज्ञापन

मेडिकल कालेज के फ्लू ओपीडी में बृहस्पतिवार को 2100 से अधिक लोगों की जांच हुई थी। जिसमें दो संदिग्ध मरीज मिले थे। दोनों जहानागंज थाना क्षेत्र के सुम्भी व नेतपुर बड़हलगंज के रहने वाले थे। दोनों को आईसोलेशन वार्ड में भर्ती कर सैंपल जांच के लिए भेजा गया। वहीं इनके इलाज के दौरान प्राचार्य डॉ. आरपी शर्मा के साथ ही कई डॉक्टरों व स्टाफ नर्सो से दोनों मरीजों को छुआ था। इसके साथ ही दोनों संदिग्धों के अन्य लक्षणों की जांच की थी। इन दोनों में एक मरीज की मौत हो चुकी है। अब यदि इस मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो प्राचार्य समेत कई चिकित्सकों व नर्सो को क्वारंटीन होना पड़ सकता है। इसके पूर्व भी जब जिले में सबसे पहले तीन जमाती संदिग्ध मिले थे और उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी तो भी प्राचार्य को क्वारंटीन किया गया था। अब संदिग्ध के मौत के बाद मेडिकल कालेज प्रशासन को उसके सैंपल के रिपोर्ट का इंतजार है। यदि रिपोर्ट निगेटिव आई तो कोई बात नहीं लेनिक यदि रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई तो अस्पताल प्रशासन के लिए एक नई परेशानी खड़ी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें