फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी गिराने के विवाद में मारपीट, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबारी। अहरौला थाना क्षेत्र के निजामपुर गांव में शुक्रवार शाम साढ़े चार बजे बाल्टी से पानी गिराने के विवाद में दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हुई। जिसमें एक महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। मामला शांत कराकर घायलों को सीएचसी अहरौला में भेजवा दी। हालत गंभीर देख डाक्टर ने दोनों तरफ के एक एक लोगों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

निजामपुर गांव के असर्फीलाल पुत्र मिंटू व फिरन्ती पुत्र पलकधारी का मकान अगल बगल है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार असर्फीलाल के परिवार की एक महिला एक बाल्टी पानी फिरन्ती के खाली जमीन में फेक दिया। जिससे वे लोग आग बबूला हो गए। देखते ही देखते लाठी डंडा ले कर दोनो पक्ष के लोग आपस में भिड़ र्गए औ मारपीट करने लगे। इस घटना में एक पक्ष से फिरन्ती पुत्र पलकधारी (60), रीना पत्नी सर्वेश (30), विधायक उर्फ प्रवेश पुत्र फिरन्ती (25), तथा दूसरे पक्ष के अशर्फी लाल पुत्र मिण्तू (60), राहुल पुत्र अषर्फीलाल (25) और सिर्साजन पुत्र अशर्फीलाल (23) घायल हो गए। घायलों में एक पक्ष के विधायक उर्फ प्रवेश व दूसरे पक्ष के राहुल की हालत काफी गंभीर है। डाक्टर ने दोनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें