आजमगढ़। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक डीएवी इंटर कॉलेज में रविवार को हुई। जिसमें शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। साथ ही समस्या के समाधान के लिए तीन व चार सितंबर को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में सामने धरना करने की रणनीति बनाई।
शिक्षक नेताओं ने एनपीएस कटौती अंशदान को प्राण अकाउंट में अपडेट करने, वित्तविहीन शिक्षकों को मानदेय दिलाने, सरकार से 9 मार्च 2019 के समझौते को लागू कराने, शिक्षकों के विषय पर चर्चा, उत्तर पुस्तिका का बकाया, पारिश्रमिक के भुगतान प्रोन्नत एवं पदोन्नति प्रकरणों पर विचार किया। बैठक में प्रांतीय मंत्री एवं विधान परिषद चुनाव गोरखपुर अयोध्या शिक्षक निर्वाचन के अधिकृत प्रत्याशी नरेंद्र सिंह ने सदस्यता अभियान की समीक्षा करते हुए विधान परिषद के चुनाव की तैयारियों पर विचार सुझाव प्रस्तुत किए। प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य विनय सिंह ने बताया कि इस बार शिक्षक बदलाव करते हुए नरेंद्र सिंह के पक्ष में मन बना लिए हैं। बैठक की अध्यक्षता राजेश कुमार राय व संचालन जिला मंत्री लव कुमार ने किया। डॉ. दिनेश कुमार सिंह, जयनारायण पांडेय, शिव नारायण सिंह, चंदन सोनकर, अनिल सिंह, जय प्रकाश, चंद्र प्रकाश, विष्णु कुमार, अशोक कुमार व आनंद सहित आदि शिक्षक उपस्थित थे।