फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: अपात्रों को आवास देने का आरोप लगा, जांच टीम बनी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। विकास खंड पल्हना के पकड़ी कला गांव में सरकारी आवास योजना में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया है। ग्रामीणों ने पैसे लेकर अपात्र लोगों को आवास आवंटित करने का आरोप लगाया है। ग्राम प्रधान मोहन गुप्ता ने ग्रामीणों की शिकायत पर खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। बीडीओ पल्हना विजय यादव ने बताया कि शिकायत की जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि विकलांग, विधवाओं और गरीबों को आवास देने में अनियमितता बरती गई है। सावित्री और नंदलाल ने बताया कि पैसे न देने पर उनका नाम सूची से हटा दिया गया। निर्मला, कैलाश, वंशु, नरेंद्र, रामदेव सरोज और राधा ने शिकायत की कि जिनके पास पहले से पक्के मकान हैं, उन्हें पात्र माना गया, जबकि कच्चे मकान वालों को अपात्र करार दिया गया। सावित्री ने कहा कि मड़ई और करकट वालों को अपात्र बताया गया, तो पक्के मकान वाले कैसे पात्र हो गए?
ग्राम प्रधान मोहन गुप्ता ने कहा कि मुझे बिना सूचित किए और बिना बैठक के अपात्रों को आवास दे दिया गया। पात्र लोगों को लाभ नहीं मिला। ग्रामीणों की शिकायत पर हमने बीडीओ को ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें