फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: चौकी के पास होटल में सीट के लिए हुई मारपीट, छह गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। सिविल लाइन चौकी से मात्र 20 मीटर दूरी पर जमकर मारपीट हुई लेकिन पुलिस को इसकी भनक काफी देर बाद लगी, जब लोग शोर मचाने लगे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में होटल संचालक एक व्यक्ति को मारते हुए दिखाई पड़ रहे है। वीडियो में एक सिपाही पहुंचा जो युवक को छुड़ाने में लगा था। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, शहर के रहने वाले विराट यादव शनिवार को अपने कुछ लोगों के साथ सिविल लाइन स्थित एक होटल मेंं भोजन करने गया था। सीट को लेकर होटल संचालक से उसकी कहासुनी हो गई। देखते ही देखते हाथापाई होने लगी। मामला इतना बढ़ा कि आसपास के होटल संचालक व दुकानदार जुट गए और भोजन करने आए लोगों की लाठी-डंडे से पिटाई शुरू कर दी। देखते ही देखते भारी भीड़ एकत्र हो गई। शोर सुनकर पुलिस चौकी पर तैनात एक दो सिपाही पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद युवक को होटल संचालकों से बचा सके। विराट की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें