फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यक्रम की तैयारी में न रहे कोई कमी : सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के एक दिन पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिले में पहुंचे। आधे घंटे के अपने कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने पार्टी के नेताओं के साथ मुलाकात के अलावा कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारी में किसी तरह की कमी न होने देने का निर्देश अधिकारियों को दिया। सीएम ने अधिकारियों संग सुरक्षा व्यवस्था और तैयारियों का भी जायजा लिया।
विज्ञापन


पीएम नरेंद्र मोदी रविवार को मंदुरी हवाईअड्डा, विश्वविद्यालय समेत विभिन्न पूर्ण हो चुके परियोजनाओं का लोकार्पण और नए कार्यों का शिलान्यास करने के लिए जनपद आ रहे हैं। मंदुरी हवाईअड्डे पर ही उनका विमान लैंड करेगा तो चंद कदम की दूरी पर लोकार्पण व शिलान्यास समारोह होगा। तैयारियों का जायजा लेने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को 12.20 बजे मंदुरी हवाई अड्डे पहुंचे।



वहां निरीक्षण करने के पश्चात उन्होंने पार्टी के नेताओं व पदाधिकारियों के साथ मुलाकात कर रविवार को आयोजित कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी ली। इसके साथ ही पीएम के कार्यक्रम में आम जनता की मौजूदगी को लेकर जरूरी दिशा निर्देश भी दिए। इसके बाद वे हवाईअड्डे से कार से जनसभा स्थल पर पहुंचे। वहांतैयारियों व सुरक्षा व्यवस्था का मुख्यमंत्री ने जायजा लिया। यहां उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद वे लगभग 12.50 पर जौनपुर के लिए रवाना हो गए। इस दौरान चुनिंदा भाजपा पदाधिकारी व नेता ही हवाईअड्डा के प्रतीक्षालय में उसने मुलाकात कर सके। इसमें प्रमुख रूप से मंत्री दारा सिंह चौहान, क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण पाल, जिलाध्यक्ष लालगंज सूरज प्रकाश श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

अभेद होगी पीएम मोदी की सुरक्षा व्यवस्था, चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेगी फोर्स
आजमगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनपद आगमन पर उनकी सुरक्षा अभेद होगी। पुलिस महकमे ने तैयारी करने के साथ ही ड्यूटी में तैनात किए गए कर्मियों को बीफ्रिंग की गई तो शनिवार को सुरक्षा के तैयारियों का रिहर्सल भी किया गया। इतना ही नहीं पीएम मोदी के पूरे कार्यक्रमों को चार प्रमुख भाग में बांट कर एक-एक एसपी को सुरक्षा की कमान सौंपी गई है।
एडीजी जोन वाराणसी पियूष मोर्डिया ने कार्यक्रम स्थल पर बताया कि पीएम मोदी की सुरक्षा को लेकर महकमा पूरी तरह से अलर्ट है। कार्यक्रम स्थल पर तीन लेयर की सुरक्षा व्यवस्था होगी। वैसे पीएम के कार्यक्रम के चलते मानक के अनुरूप मल्टीलेवर सुरक्षा की तैयारी महकमे ने की है। शनिवार को ब्रीफिंग के साथ ही रिहर्सल भी किया गया। कुल चार एसपी, 15 एडिशनल के साथ ही 34 क्षेत्राधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा दो हजार से अधिक इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर व जवान तैनात रहेंगे। आठ कंपनी पीएसी की भी तैनाती की गई है। गैर जनपद से फोर्स बुलाई गई है, जिन्हें विभिन्न स्कूलाें में ठहराया गया है। मंदुरी हवाईअड्डा के साथ ही कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा ऐसी होगी जहां परिंदा भी पर नहीं मार सकेगा। एडीजी जोन ने बताया कि कार्यक्रम स्थल के आसपास के गांव में भी चेकिंग अभियान चल रहा है। संदिग्धाें की तलाश करने के साथ ही वेरिफिकेशन किया जा रहा है। ड्रोन कैमरों से भी पूरे क्षेत्र की निगहबानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें