फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: दहेज में 10 लाख नहीं दिए तो घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने पति समेत ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कराया। तहरीर में पीड़िता ने आरोप लगाया कि ससुराल वाले 10 लाख रुपये की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली जैनम शेख का निकाह 2019 में बिलरियागंज के मुहम्मदपुर निवासी परवेज शेख से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप है। दहेज में दस लाख रुपये की मांग की गई। मायके वालों ने एक-एक लाख कर दो बार में दो लाख रुपये दिया। 10 जुलाई 2020 को उसने ऑपरेशन से बेटी को जन्म दिया। इसकी जानकारी होने पर ससुराल वालों ने उसे फोन कर गालियां दिया। साढ़े पांच माह तक कोई उसे लेने के लिए नही आया। इसके बाद पति आए और अपने साथ मुम्बई ले कर गए। जहां सास नन्ही बानो, ननद नसरीन बानो व नंदोई बेलाल उसे धमकाने लगे। 12 फरवरी 2014 को उसे घर से निकाल दिया गया। जानकारी पर मां पहुंची और मुम्बई से उसे लेकर घर आई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें