फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कायाकल्प कार्य में धनराशि न होने का नहीं चलेगा बहाना

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित परिषदीय विद्यालयों में कायाकल्प के तहत कार्य चल रहा है। इस दौरान कई प्रधान और पंचायत सचिव खाते में धनराशि न होने का बहाना बनाकर काम कराने में असमर्थता जता देते हैं। ऐसे लोगों पर शिकंजा कसने के लिए जिला प्रशासन ने सभी पंचायतों के खातों की रिपोर्ट तलब की। रिपोर्ट में सभी ग्राम पंचायतों के खातों में धनराशि मौजूद पाई गई है। अब कोई भी प्रधान या पंचायत सचिव धनराशि न होने का बहाना बनाकर कायाकल्प कार्य को टाल नहीं सकेगा।
विज्ञापन

ऑपरेशन कायाकल्प के तहत होने वाले कार्यों के लिए अलग से धन आवंटित नहीं है। इन पर ग्राम निधि के खाते से ग्राम प्रधान धन खर्च कर रहे हैं। चुनाव नजदीक आने के कारण ग्राम प्रधान स्कूलों का कायाकल्प नहीं कराना चाह रहे हैं। इस वजह से कायाकल्प की प्रगति खराब है। ग्राम प्रधानों की उदासीनता के कारण अभी तक मात्र 30 प्रतिशत ही कायाकल्प के तहत कार्य कराया जा सका है। जबकि शासन का आदेश था कि जल्द से जल्द स्कूलों की सूरत बदल दी जाए। बेसिक शिक्षा विभाग के जेई अनिल सिंह ने बताया कि पंचायती राज से दिव्यांग शौचालय बनाए जाने हैं। शौचालय न बनने से प्रगति बहुत कम है।
इन बिंदुओं पर होगा काम
विद्यालय के तय मानकों के अनुसार तैयार होंगे ब्लैक बोर्ड, शौचालय, स्वच्छ पेयजल और मल्टीपल हैंडवॉश सिस्टम, जल निकासी की सुविधा, विद्यालय की दीवार, छत की मरम्मत, कमरों के फर्श पर टाइल्स, विद्युतीकरण कार्य, किचिन शेड का जीर्णोद्धार, फर्नीचर, चहारदीवारी और गेट, इंटरलॉकिंग टाइल्स और अतिरिक्त कक्ष, दीवारों पर पेंटिंग आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें