आजमगढ़। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व विधायक अजय कुमार लल्लू ने आजमगढ़ शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकारिणी को स्वीकृति प्रदान कर दी है। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मो. नजम शमीम ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। कहा कि नवनियुक्त कार्यकारिणी से कांग्रेस पार्टी को मजबूती मिलेगी।
कार्यकारिणी में मो. शाहिद खान, पुनीत राय, राजेश सिंह पटेल, हया फातिमा नोमानी और भोला शंकर सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया है। डा. आदित्य सिंह, जितेंद्र कुमार, रविकांत शुक्ला, मेराज कुरैशी को महासचिव व सोनू प्रजापति, इखलाक अहमद, आकाश कुमार राय, तनवीर अहमद, ज्ञान प्रकाश सिंह, आशीष राय, रियाजुल हसन, सरफराज अहमद खान, नीरज विश्वकर्मा, सागर चौधरी, रजत शर्मा एवं रतन शंकर मिश्रा को सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। विजय प्रकाश चौहान को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। मो. नजम शमीम सभी पदाधिकारियों को पद की गरिमा बनाए रखते हुए जिम्मेदारी से पार्टी के लिए काम करने को कहा है।