हरौला के बस्तीभुजबल शराब ठेके पर शराब खरीदने के लिए लाइन।
- फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। कोरोना महामारी को देखते हुए पूरे देश में 17 मई तक के लिए लाक डाउन घोषित है। सरकार की ओर से ग्रीन जोन और आरेंज जोन में छूट की सीमा को बढ़ाया गया है। अपना जनपद भी आरेंज जोन में हैं। हालांकि मुबारकपुर के चकसिक्ठी में आठ कोरोना मरीज मिले थे लेकिन अब यह पुरानी बात हो चुकी है। क्योंकि इसमें चार मरीज पहले ही ठीक हो चुके हैं और चार ठीक होने की ओर अग्रसर है। लाक डाउन के दो चरणों में जनपद में इसका कड़ाई से पालन कराया गया। लेकिन तीसरे चरण छूट मिलने के बाद जब हमने नगर की स्थिति का जायजा लिया तो ढील मिलते ही सड़कों पर लोगों की भीड़ देखने केे मिली।
शराब की दुकानों पर नहीं जुटनी चाहिए भीड़
आजमगढ़। डीआईजी आजमगढ़ परिक्षेत्र सुभाष चंद्र दुबे ने बताया की सरकार और जिला प्रसाशन की तरफ से जिन जिन प्रतिष्ठानों को खोलने की अनुमति प्रदान की गई है। सिर्फ वही दुकानें खुलने दी जाएंगी। इसके अलावा कोई दुकान खुली तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
डीआईजी ने बताया की शराब की दुकान सुबह दस से शाम सात बजे तक ही खुलेंगी। इसके बाद जो भी दुकानें खुली पाई गयीं तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी। डीआईजी ने स्पष्ट किया की सभी खुलने वाली दुकानों पर भीड़ नहीं लगानी है। इसकी फोटोग्राफी और वीडियो रिकार्डिंग कराई जाएगी। डीआईजी सुभाष चंद्र दुबे ने बताया की यह सब जो भी हो रहा, वह हम सभी के जीवन और भले के लिए हो रहा। सभी लोग नियम और कानून का पालन करते हुए स्वयं सुरक्षित रहें और अपने फरिवार को भी सुरक्षित रखते हुए कानून का सहयोग करें।