रोडवेज स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान पर खरीदारी करते लोग।
- फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। जिलाधिकारी एनपी सिंह ने बताया कि जनपद में अभी तक आठ कोरोना पाजिटिव मरीज मिल चुके हैं। जनपद आरेंज जोन में है। हालांकि शासन की ओर से कंटेनमेंट जोन के अलावा जनपद में जहां कोरोना पाजिटिव मरीज नहीं मिले हैं उसे ग्रीन जोन की तरीके से ट्रीट करने की जिम्मेदारी जिलाधिकारी को सौंपी गई है। इसके बाद भी अभी जनपद में सभी सुविधाएं आरेंज जोन की तरीके से दी जाएंगी। अभी भी प्रदेश सरकार के निर्देश पर महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली, राजस्थान और अन्य प्रदेशों और प्रदेश के अन्य जनपदों से लोगों का आना जारी है। एक अप्रैल तक इससे पहले 20 हजार लोग बाहर से जनपद में आ चुके हैं। ये लोग तो सेटल हो चुके हैं, लेकिन ये लोगों को अभी व्यवस्थित करना है। इसलिए छूट पर चरणबद्ध तरीके से फैसला लिया जाएगा। सैलून, कपड़े की दुकान, बर्तन की दुकान और अन्य दुकानें अभी नहीं खोला जाएंगी। 10 मई को एक बार फिर सभी अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की जाएगी। इसके बाद छूट बढ़ाने के बारे में फैसला लिया जाएगा। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि बाजार में अनावश्यक के रूप से भीड़ न बढाएं। अपने जीवन की स्वयं चिंता करें। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। मास्क लगाकर ही घरों से निकले।