फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ से जोर पकड़ने लगी है ट्रेन चलाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। सवारी ट्रेनों का परिचालन बंद रहने से जनपदवासियों को अब रोज परेशानी झेलनी पड़ रही है। इससे पैसे तो अधिक लग ही रहे हैं समय भी जाया हो रहा है। सवारी गाड़ी से यात्रा करने वाले दैनिक यात्रियों ने रेल प्रशासन से शाहगंज-बलिया पैसेंजर चलाने के लिए रेल मंत्रालय को ट्वीट कर परिचालन शुरू करने पर जोर दिया। वहीं अन्य एक्सप्रेस ट्रेनों के संचालन की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

दीपावली व छठ से पहले हर साल ट्रेनों में भीड़ बढ़ जाती है। कोरोना के चलते इस साल रेलवे ट्रेनों का संचालन बहुत कम है, जो पूर्व में चलती थी वह भी बंद पड़ी है। ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी तो सवारी गाड़ी में सफर करने वाले हैं। अन्य जनपदों में नौकरी व व्यवसाय करने वाले सवारी गाड़ी से ही अपना प्रतिदिन आवाजाही करते थे। सवारी गाड़ी के संचालन न होने से उन्हें बस का सहारा लेना पड़ रहा है। ऐसे में उन्हें अधिक पैसे देने पड़ रहे हैं। वहीं लंबी दूरी की ट्रेनों के न चलने से अन्य यात्री भी परेशान हो रहे हैं। ट्वीटर के माध्यम से आम जनता रेलवे मंत्रालय तक अपनी बात पहुंचा रही है। मांग चल रही है कि जब सभी कार्यालय, स्कूल-कालेज और सिनेमा हॉल खुल गए हैं तो ट्रेनों को भी चलाया जाए।
मात्र इन ट्रेनों का हो रहा संचालन
गोदान एक्सप्रेस, ताप्ती गांगा एक्सप्रेस, कैफियात एक्सप्रेस व सरयु-यमुना एक्सप्रेस को स्पेशल ट्रेन के रूप में चलाया जा रहा है।
इन ट्रेनों को चलाने की मांग
आनंद बिहार एक्सप्रेस, साप्ताहिक लोकमान्य तिलक, साप्ताहिक कोलकाता एक्सप्रेस, पैसेंजर आजमगढ़-वाराणसी तमसा, शाहगंज-बलिया पैसेंजर सहित अन्य ट्रेनें शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें