फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर बढ़ना शुरू हुआ घाघरा का जलस्तर, कटान शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
लाटघाट। कुछ दिनों तक शांत रहने के बाद घाघरा नदी के जलस्तर में एक बार फिर से वृद्घि देखने को मिल रही है। नदी का जलस्तर बढ़ते ही कटान शुरू हो गई है। देवारा खास राजा के बगहवा में कटान तेज हो गई है। नदी तेजी से गांव की ओर कटान करते हुए बढ़ रही है। जिसके कारण ग्रामीणों में दहशत व्याप्त हो गई है।
विज्ञापन

बुधवार को सगड़ी तहसील क्षेत्र के महुला गढ़वाल बांध के उत्तर देवारा खास राजा और गांगेपुर परसिया के दर्जनों किसानों का खेती योग्य सैकड़ों एकड़ जमीन नदी के आगोश में चली गई। ग्रामीणों के मुताबिक राजस्व अधिकारियों ने मौका मुआयना किया था। लेखपाल पंकज ने बताया कि कटान पीड़ितों की सूची बनाकर उन्हें राहत किट देने के इंतजाम किए जा रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि 15 दिन पहले कटान थमने के बाद भी सिंचाई विभाग ने भविष्य में कटान रोकने का कोई इंतजाम अब तक नहीं किया है। दो सप्ताह तक नदी शांत रहने के बाद मंगलवार से फिर कटान शुरू कर दिया। गांव का वजूद मिटने की आशंका से ग्रामीणों में अफरातफरी का माहौल है। मंगलवार रात में कटान से किसानों के खेतों में धान, गन्ना, मक्का आदि की फसलों में पानी भर गया। सैकड़ों एकड़ किसानों की फसल घाघरा नदी में समा गई। देवारा खास राजा के बगहवा में घाघरा नदी रामबचन, राजकुमार और राम लखन के घर के पास कटान कर रही है खेती योग्य जमीन के साथ-साथ आबादी की जमीन काटते हुए गांव की ओर घाघरा नदी बढ़ रही है। बगहवा में वैसे तो 70 घर के परिवार के लोग निवास करते हैं लेकिन पांच लोगों का घर इस वर्ष के बाढ़ में घाघरा नदी ने काट दिया है। अब 40 घर जो नदी के काफी करीब है उन पर खतरा मंडरा रहा है। देवारा खास राजा के झगड़हवा का पूरा, वासु का पूरा, साधु का पूरा गांव के पास भी घाघरा नदी कटान कर रही है। गांगेपुर में घाघरा नदी रिंग बांध को काटते हुए मुख्य तटबंध की तरफ बढ़ रही है। जिससे मुख्य तटबंध पर खतरा मंडरा रहा है। यहां पर कृषि योग्य भूमि भी घाघरा नदी काट रही है तो वही रिंग बांध के अंदर की जमीन भी घाघरा नदी काट रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें