फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवप्रसाद के निधन के बाद अध्यक्ष पद पर चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेजवां। फूलपुर नगर पंचायत अध्यक्ष शिवप्रसाद जायसवाल के निधन के बाद अध्यक्ष पद रिक्त हो गया है। लगभग 17 माह का कार्यकाल शेष रह गया था। स्व. शिवप्रसाद जायसवाल के निधन के बाद खाली पड़े अध्यक्ष पद को लेकर फूलपुर नगर में राजनीति गरमाने लगी है। अभी से लोग अध्यक्ष पद हथियाने के लिए गुणा गणित लगाना शुरू कर दिए है। यदि नगर का शीघ्र चुनाव हुआ तो कम से कम 10 लोग चुनाव मैदान में ताल ठोकेंगे। कस्बा वासियों के कहना है कि नगर पंचायत में उपचुनाव शीघ्र होंगे, उप चुनाव को देखते हुए तमाम नए प्रत्याशियों ने जनता के मध्य अपने को रखना शुरू कर दिया है। इस दौरान तरह-तरह के वादों और तरीकों से लोगों को अपनी ओर रिझाने में लग गए हैं। हालांकि जो उपचुनाव होगा उसके द्वारा चुना गया अध्यक्ष कुछ महीनों के लिए ही होगा, इसके बावजूद प्रत्याशियों की संख्या बढ़ने की पूरी संभावना है। नगर पंचायत के चुनाव में अब तक यह देखा गया है कि फूलपुर की जनता चेयरमैन पद का चुनाव बड़े ही सूझबूझ के साथ फैसला लेती है। पिछला रिकॉर्ड देखा जाए तो पहले चेयरमैन के रूप में स्व. मातादीन साहू बरनवाल समाज सेवी थे, दूसरे चेयरमैन स्व. मुंशी दौलत लाल थे, जो स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और पूर्व विधायक भी रहे। जिन्होंने इस पद को सुशोभित किया। तीसरे चेयरमैन स्व. हरी लाल प्रजापति थे, जिनकी ईमानदार छवि और समाज सेवा को प्रमुखता देते हुए जनता ने दो कार्यकाल के लिए चुना। इसके बाद जितेंद्र मोदनवाल उर्फ जीत्तू लाल को उनके जोशीले अंदाज की वजह से जनता ने चुना। उसके पश्चात शैक्षणिक योग्यता सहज उपलब्धता के आधार पर तीन कार्यकाल से शिवप्रसाद जायसवाल को जनता ने चेयरमैन चुना। छह जून को उनका निधन हो गया, जिससे नगर पंचायत अध्यक्ष पद रिक्त हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें