फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर टला सजा पर फैसला, अब 17 को होगी सजा पर सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व विधायक सर्वेश सिंह सीपू हत्याकांड में गुरूवार को आने वाला फैसला एक बार फिर टल गया है। अपर सत्र न्यायाधीश ने सजा पर सुनवाई की तरीख आगे बढ़ाते हुए 17 मई निर्धारित कर दिया है। इस मामले में अभी बीते मंगलवार को ही न्यायाधीश रामानंद ने कुख्यात कुंटू सिंह समेत 9 अभियुक्तों पर दोष सिद्ध करते हुए सजा पर सुनवाई के लिए 12 मई की तारीख मुकर्रर किया था।
विज्ञापन

19 जुलाई 2013 को पूर्व विधायक सर्वेश सिंह उर्फ सीपू सिंह की जीयनपुर कस्बा स्थित उनके आवास के सामने ही बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दिया था। इस मामले में पूर्व विधायक के भाई ने जीयनपुर कोतवाली में कुख्यात ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुंटू सिंह समेत अन्य के खिलाफ तहरीर दी थी। प्राथमिक विवेचना के बाद जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने कुंटू समेत कुल 11 के खिलाफ आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया। वहीं सीबीआई की जांच में दो अन्य आरोपियों दुर्ग विजय व शिव प्रकाश का नाम भी कोर्ट में दाखिल आरोप पत्र में जोड़ दिया गया। जिसमें एक आरोपित नाबालिग होने के चलते उसकी फाइल जूनाइल कोर्ट भेज दी गई। दो अभियुक्त अरविंद कश्यप व अभिषेक अभी फरार है, इनकी फाइल भी अलग कर दी गई है। एक आरोपित गिरधारी उर्फ कन्हैया दौरान मुकदमा मूठभेड़ में मारा जा चुका है। शेष बचे नौ आरोपियों में शामिल कुख्यात ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू, मृत्युंजय सिंह, दिनेश सिंह उर्फ रंपत, शिव प्रकाश उर्फ प्रकाश, राजेंद्र यादव, संग्राम सिंह, दुर्गविजय, मोहम्मद रिजवान तथा विजय यादव को हत्या व हत्या की साजिश का दोषी पाते हुए न्यायाधीश ने दोष सिद्ध घोषित किया। इसके साथ ही सजा पर सुनवाई के लिए 12 मई की तिथि नियत की गई थी। 12 मई गुरुवार को भी सजा पर सुनवाई न्यायाधीश ने टाल दिया। इसके साथ ही अब सजा पर सुनवाई को लेकर 17 मई की तिथि मुकर्रर की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें