फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रासंफार्मर जलने से 200 घरों की विद्युत आपूर्ति ठप

विज्ञापन
जीयनपुर के आजाद नगर मुहल्ले में जले ट्रांसफार्मर को बदलने और क्षमता बढ़ाने लिए प्रदर्शन करते नग? - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
सगड़ी। नगर पंचायत जीयनपुर के आजाद नगर और कुरैश नगर मुहल्ले का ट्रासंफार्मर बुधवार को लोड अधिक होने के कारण जल गया है। मोहल्लेवालों ने ट्रांसफार्मर बदलने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को ट्रांसफार्मर के पास प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

जीयनपुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े नगर पंचायत के आजाद नगर और कुरैश नगर मोहल्ले के लोग 100 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया है। जो लोड अधिक होने के कारण बार-बार जल रहा है। इन मुहल्लों के लोग काफी दिनों से ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्घि कर यहां पर 250 केवीए के ट्रांसफार्मर को लगाने की मांग कर रहे हैं। लेकिन उनकी बातों पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। बुधवार को ट्रांसफार्मर जल गया है। जिसके कारण इन मुहल्लों के 200 घरों में आपूर्ति ठप है। ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्घि को लेकर लोगों ने बृहस्पतिवार को मुहल्ले में प्रदर्शन किया। लोगों का कहना है कि जेई और एसडीओ द्वारा क्षमता वृद्घि के लिए डेढ़ वर्ष पहले ही डिवीजन आफिस को स्टीमेट बनाकर भेजा गया लेकिन अधिकारियों की मनमानी के कारण अब तक क्षमता वृद्घि नहीं हो सकी।
समाजसेवी नेहाल मेहदी ने बताया कि उच्चाधिकारियों से बात करने पर कोई जवाब नहीं मिलता है। उनके द्वारा टाल मटोल किया जाता है। जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। उपकेंद्र जीनयनपुर के अधिकारियों का कहना है कि ओवरलोड होने के कारण ट्रांसफार्मर बार-बार जल रहा है। आए दिन कभी खूंटी जलती है तो कभी ट्रांसफार्मर। इस मौके पर जीशान मेंहदी, फहद खान, काजिम खान, जावेद अहमद, मुर्तुजा खान, शिवचन चौहान, रईस कुरैशी, साहू बारी, रिंकू बारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें