फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: शराब की दुकान से पांच पेटी शराब समेत लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के बढ़या बाजार स्थित शराब की दुकान से मंगलवार की रात चोर पांच पेटी शराब के साथ ही लाखों का माल समेट ले गए। सुबह जानकारी होने पर दुकान मालिक ने पुलिस को अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

बढ़या बाजार में अप्पू की सरकारी देसी शराब की दुकान है। रोज की भांति मंगलवार की रात सेल्समैन दुकान बंद कर घर चला गया। रात में अज्ञात चोर दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे और दुकान में रखे पांच पेटी शराब के साथ ही गल्ले से आठ हजार रुपये नकद, सीसी टीवी कैमरा, सेटअप बाक्स, पास मशीन, इन्वर्टर, बैट्री आदि उठा ले गए। बुधवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर दुकान मालिक अप्पू ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। घटना के बाबत दुकान मालिक ने पुलिस को अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। दुकानदार के अनुसार चोर लगभग एक लाख का माल पार कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें