फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मछली मारने गया युवक नदी में डूबा

विज्ञापन
विज्ञापन
पवई। स्थानीय थाना क्षेत्र के खैरूद्दीनपुर गांव निवासी एक युवक सोमवार की सुबह तैर कर नदी पार करने के दौरान डूब गया। आसपास मौजूद युवकों ने जब उसे डूबते देखा तो शोर मचाया। कुछ ही देर में काफी संख्या में लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर पवई थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और गोताखोर बुला कर युवक की तलाश शुरू करा दी गई। देर शाम तक नदी से युवक बरामद नहीं किया जा सका था।
विज्ञापन

पवई थाना क्षेत्र से होकर गुजरने वाली कुंवर नदी पर सोमवार को खैरूद्दीनपुर गांव निवासी 24 वर्षीय राजू उर्फ दिवाकर पुत्र राधेश्याम मछली मारने के लिए गया हुआ था। नदी पर कुछ और लोग भी जगह-जगह बैठ कर कांटा लगा कर मछली मार रहे थे। राजू को जाने क्या सूझी कि उसने नदी में छलांग लगा दी और तैर कर दूसरे पार जाने लगा। अभी वह आधी नदी ही तैर पाया था कि अचानक वह डूबने लगा। उसे डूबता देख कर नदी किनारे मौजूद अन्य युवक उसे बचाने के लिए कुदे लेकिन वे जब तक उसके पास पहुंचते तब तक वह नदी में डूब चुका था। सूचना गांव पर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। सूचना पर पवई थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने गोताखोर बुला कर राजू की तलाश शुरू करा दिया। देर शाम तक गोताखोर उसे बरामद नहीं कर सके थे। वहीं घटना से परिजनों में कोहराम मच गया था। वह दो भाइयों में बड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें