वह करीब डेढ़ वर्ष पहले वहां नौकरी के सिलसिले में गया था। परिवार वालों का आरोप है कि मालिक उसे सालभर से तनख्वाह नहीं दे रहा था।
आर्थिक परेशानी से तंग आकर उसने यह कदम उठाया। मौत की सूचना अमरजीत के साथ रहने वाले उसके एक करीबी ने गुरुवार को उसके घर पर फोन कर दी।
उधर, घर वालों ने अमरजीत के मालिक पर उसकी हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगाया है।
अमरजीत यादव (28) पुत्र रामबचन डेढ़ वर्ष पूर्व सऊदी अरब कमाने गया था।
वहां पर रियाद शहर से कुछ दूर हालूनामा नामक स्थान पर रहकर नौकरी कर रहा था। बीते कुछ माह से वह काफी परेशान चल रहा था।
बुधवार की शाम अमरजीत के साथ रहने वाले उसके एक करीबी ने उसके घर फोन कर अमरजीत के फांसी लगाकर खुदकुशी किए जाने की सूचना दी।
बताया कि उसकी लाश सितारा हॉस्पिटल रियाद में रखी है। सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। उसकी पत्नी सुनीता देवी और पिता रामबचन ने अमरजीत के मालिक पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया।
सुनीता ने बताया कि एक वर्ष से मालिक उसके पति को तनख्वाह तो नहीं दे रहा था बल्कि यातनाएं जरूर दे रहा था। अमरजीत यह सब बाते फोन पर बताया करता था।
अमरजीत के मौत की सूचना मिलने पर घर वालों सरायमीर थाने में रिपोर्ट के लिए तहरीर दी। एसओ तेजबहादुर सिंह ने बताया कि अमरजीत के घर वालों की बात एलआईयू इंस्पेक्टर को दे दी गई है।
एसपी के माध्यम से विदेश मंत्रालय को मामले की जांच कराने के लिए पत्र भेजवाया जाएगा।