फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजे की धुन पर रंगों के बीच थिरकते दिखे युवा

Thu, 05 Mar 2015 08:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
रंगों में सराबोर होली की उमंग और मस्ती में चूर युवा आडियो कैसेट की धुन पर थिरकते नजर आए। शाम होने पर नगर के पुरानी कोतवाली से दूल्हे राजा की बारात भी निकाली गई।
विज्ञापन


बारात में शामिल लोगों द्वारा जमकर अबीर-गुलाल उड़ाए गए। सुबह से ही शहर से लेकर देहात क्षेत्रों में होली की मस्ती दिखी। रोडवेज और रेलवे स्टेशन पर घर को विदा हो रहे कर्मचारी एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाते गले मिल बधाई दे रहे थे।

इस दौरान यात्रियों पर भी रंगों की बौछार की जा रही थीं। इधर सिविल लाइंस, शहर के मुख्य चौक से लेकर हर मोहल्ले में बच्चों की टोली रंग भरी पिचकारी से आने-जाने वालों को रंगों से सराबोर कर रही थीे।
विज्ञापन


शाम होते ही होलिका दहन का चंदा मांगने वाले जोगीरा की टोली ढोल-तासे के साथ दरवाजे-दरवाजे पहुंची। इस दौरान महिलाएं भी उनके ऊपर रंग फेंकती रहीं।

जोगीरा टोली में शामिल युवा होली गीतों पर भांग और शराब की मस्ती में थिरक रहे थे। शाम से होलिका दहन की तैयारी में जुटे युवाओं ने नगर के पुरानी सब्जी मंडी, पुरानी कोतवाली,

 एलवल, रैदोपुर, सिविल लाइंस, कटरा, ब्रह्मस्थान, हर्रा की चुंगी, बलरामपुर, गुलामी का पूरा, बिलरिया की चुंगी, सिधारी,बेलइसा, हरवंशपुर आदि मोहल्ले में होलिका जलाई।

इस दौरान पुरानी कोतवाली से दुल्हे राजा की बारात निकाली गई। ग्रामीण इलाकों में भी ‘होली खेलत रघुवीरा अवध में होली खेलत रघुवीरा’ गीत से वातावरण होली के रंग में सराबोर हो उठा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें