फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: कमाने ओमान गया था युवक, सड़क दुर्घटना में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरदह थाना क्षेत्र के पुरसुड़ी गांव निवासी नितेश सरोज (26) की ओमान में एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। वह छह महीने पहले परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने और कर्ज चुकाने के इरादे से विदेश गया था।
विज्ञापन

नितेश सरोज अविवाहित था और अपने पिता पवारू सरोज के साथ परिवार की आर्थिक जिम्मेदारियों को बांटने का प्रयास कर रहा था। पिता ने बताया कि नितेश को ओमान भेजने के लिए उन्होंने रिश्तेदारों व अन्य स्रोतों से भारी कर्ज लिया था, जिसकी उम्मीद थी कि नितेश धीरे-धीरे चुका देगा।
लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। ओमान में काम के दौरान एक सड़क दुर्घटना में उसकी मौत हो गई, जिसकी सूचना मिलते ही गांव में मातम छा गया। नितेश के परिवार में मां माता हीरावती, दो छोटी बहनें पूजा, आरती और एक छोटा भाई जितेश है।
विज्ञापन

बहनें विवाह योग्य हैं, लेकिन आर्थिक संकट के चलते शादी की राह कठिन हो गई है। नितेश की मौत ने इस परिवार को आर्थिक और मानसिक दोनों ही रूप से तोड़ दिया है। गांव वासियों ने प्रशासन और सरकार से मांग की है कि परिवार को हर संभव आर्थिक सहायता दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें