रानी की सराय। थाना क्षेत्र के चकेदी गांव में बुधवार की देर रात एक युवक ने साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिवार में शोक व्याप्त है।
चकेदी गांव निवासी संतोष कुमार सरोज (45) घर पर ही रहकर खेती किसानी का कार्य करता था। संतोष बुधवार की रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में चला गया। वहीं, पत्नी घर का अन्य कार्य निपटाने के बाद जब कमरे में गई तो पति को साड़ी के फंदे से लटका देख सन्न रह गई। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। मृतक के छह संतान हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।