फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: दीवानी बार के चुनाव में 91 फीसदी अधिवक्ताओं ने डाले वोट

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। दीवानी न्यायालय अभिभाषक संघ के चुनाव में बृहस्पतिवार को लगभग 91 प्रतिशत अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर 49 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में बंद कर दिया। मतगणना शुक्रवार को सुबह आठ बजे से संघ के सभागार में होगी।
विज्ञापन

चुनाव को लेकर सुबह से ही न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं की चहल कदमी शुरू हो गई थी। चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में काफी उत्साह दिखाई दिया। युवा अधिवक्ता काफी नजर आए। सभी पदों के प्रत्याशियों ने अपने नाम व पद की पर्चियां बांटकर मतदाताओं को अपनी तरफ आकर्षित करने का प्रयास कर रहे थे।
सुबह लगभग नौ बजे से मतदान शुंरू हुआ और साढ़े चार बजे तक चलता रहा। मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपंंन हुआ। चुनाव अधिकारी बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि कुल 2013 मतदाताओं में से 1840 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कुल लगभग 91 प्रतिशत मतदान हुआ। बता दें कि चुनाव में अध्यक्ष पद पर पांच, मंत्री पद पर सात, सह मंत्री पद पर 11,, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर छह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के दो पदों के लिए पांच, कोषाध्यक्ष और ऑडिटर पद पर दो-दो, वरिष्ठ कार्यकारिणी के लिए 11 प्रत्याशी मैदान में थे। सभी प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतपेटिका में बंद होगया। शुक्रवार को संघ के सभागार में मतगणना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें