फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: स्केटिंग प्रतियोगिता में नन्हे खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला ओलंपिक एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित प्रथम ओलंपिक स्पोर्ट्स कार्निवाल 2026 के तहत दो दिवसीय स्केटिंग प्रतियोगिता मंगलवार को राहुल सांकृत्यायन जन इंटर कॉलेज, लक्षिरामपुर में संपन्न हुई।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में जिले के नन्हे खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर सभी का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. रजनी तिवारी, जिला ओलंपिक एसोसिएशन के सचिव अजेंद्र राय तथा अन्य अतिथियों की उपस्थिति में मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन एवं कबूतरों को उड़ाकर किया गया।
प्रतियोगिता में आजमगढ़ फिजिकल एंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन सहित विभिन्न विद्यालयों के करीब 120 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। विभिन्न आयु वर्गों में खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। अंडर-4 से लेकर 18+ वर्ग तक कई खिलाड़ियों ने शीर्ष स्थान हासिल किए।
विज्ञापन

अंडर-4 बालिका वर्ग में गौरी त्रिपाठी और अमायरा मेराज खान, अंडर-8 बालक वर्ग में ऋषित यादव, आयुष्मान सिंह और समर्थ चौहान, अंडर-10 में नीलाम्बुज पांडेय और शौर्य श्रीवास्तव, अंडर-15 में सूर्यांश सिंह और उत्कर्ष यादव तथा अंडर-18 में उत्कर्ष प्रजापति और आर्यन यादव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
इसके अलावा इनलाइन और एडजस्टेबल स्केटिंग श्रेणियों में भी खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के दौरान निर्णायक मंडल और अभिभावकों की भी सक्रिय उपस्थिति रही। आयोजन ने युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान किया और खेलों के प्रति उत्साह बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन

यह जानकारी आयोजन सचिव अजेंद्र राय और सह सचिव दिनेश सिंह ने दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें