फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाकवि हरिऔध के साहित्य ग्रंथों की रचनाएं अद्वितीय : एसडीएम

विज्ञापन
सरस्वती ​शिशु मंदिर में महाकवि हरिऔध की मनाई गई जयंती, दीप प्रज्ज्वलित करते अति​थि। श्रोत-स्वयं - फोटो : Samvad
विज्ञापन
आजमगढ़। नगरपालिका स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में बुधवार को महाकवि अयोध्या सिंह उपाध्याय हरिऔध की 161वीं जयंती मनाई गई। एसडीएम सदर नरेंद्र कुमार गंगवार और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष इंदिरा देवी जायसवाल ने हरिऔध के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि हरिऔध जी ने खड़ी बोली में प्रथम महाकाव्य प्रिय प्रवास की रचना कर आजमगढ़ को गौरवान्वित किया। इसके अलावा विभिन्न साहित्य ग्रंथों की उनकी रचनाएं अद्वितीय हैं। पंडित सुभाष चंद्र तिवारी कुंदन ने कहा कि हरिऔध जी महा मानवतावादी और विश्व मैत्री के कवि थे।
उन्होंने हिंदी में अनेक महत्वपूर्ण महाकाव्य, नाटक, उपन्यास की रचनाकर विश्व स्तर पर अपनी पहचान बनाई। कवि सम्राट और साहित्य वाचस्पति की उपाधि से अलंकृत हरिऔध के नाम के बगैर हिन्दी साहित्य अपूर्ण है। इस मौके पर विंध्यवासिनी प्रसाद श्रीवास्तव, संजय कुमार पांडेय, ताज आजमी, श्रेया दुबे, रवि कुमार जायसवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें