फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीतने वाला बनेगा नौंवा जिला पंचायत अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जनपद में जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी को लेकर जारी घमासान पर शनिवार को पूर्ण विराम लग जाएगा। नौवें जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा और सपा के बीच शुक्रवार की रात जोड़-तोड़ चलती रही। अब यह गरिमामयी ताज किसके सिर सजेगा इसका फैसला शनिवार को हो जाएगा। वैसे दोनों ही प्रत्याशियों का दावा है कि उनके पास जीत का पूरा संख्या बल मौजूद है।
विज्ञापन

जबकि जिला परिषद जिला पंचायत बना तबसे लेकर आज तक इस गरिमामयी कुर्सी पर आठ लोग बैठ चुके हैं। इस बार होने वाले चुनाव में विजयी होने वाला नौवें जिला पंचायत अध्यक्ष के रूप में इस कुर्सी पर बैठेगा। मैदान सज चुका है पार्टी समर्थित प्रत्याशियों द्वारा पूरे एड़ी चोटी का जोर इस सीट को हासिल करने के लिए लगाया जा चुका है। अब सभी को शनिवार को होने वाले मतदान और मतगणना का इंतजार है। वैसे अगर देखें तो इस सीट पर अब तक सपा का दबदबा रहा है। भाजपा अब तक सीधे चुनाव में कभी भी इस सीट के लिए मैदान में नहीं उतरी है। लेकिन इस बार पार्टी ने सीधे मैदान में उतरकर सपा की मुश्किलों को बढ़ा दिया है। क्योंकि अब तक इस सीट पर सपा ने निर्विरोध ही जीत हासिल की है। लेकिन इस बार उसे इस सीट के लिए चुनाव में शामिल होना पड़ रहा है। इसलिए सभी की निगाहें इस सीट पर लगी हुई है। पूर्वमंत्री दुर्गा प्रसाद यादव की प्रतिष्ठा भी इस सीट को लेकर दांव पर लगी हुई है। वहीं सत्तारूढ़ दल होने के कारण भाजपा की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी हुई है। दोनों ही दलों द्वारा जीत की बात कही जा रही है। अब देखना है कि शनिवार को जीत का सेहरा किसके सिर सजता है। सपा के विजय यादव या फिर भाजपा के संजय निषाद।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष
वर्ष जिला पंचायत अध्यक्ष पार्टी
1995 रामजनम यादव सपा
2000 कामेश्वरी देवी सपा
2001 विक्रम बहादुर सिंह भाजपा
2002 मीरा आजाद बसपा
2006 हवलदार यादव सपा
2011 मीरा आजाद बसपा
2012 मीरा यादव सपा
2015 मीरा यादव सपा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें