फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: आने वाले सात दिन तक शुष्क रहेगा मौसम, पारा फिर 40 डिग्री तक पहुंचने के आसार

विज्ञापन
कड़ी धूप से बचने के ​लिए चेहरे को ढक कर चलती युवतियां। संवाद
विज्ञापन
आजमगढ़। पूर्वांचल में मानसून की दस्तक का इंतजार अभी और लंबा हो सकता है। राज्य मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आने वाले सात दिन तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। बारिश नहीं होने से तापमान में लगातार वृद्धि होगी।
विज्ञापन

गर्मी के साथ-साथ उमस भी बढ़ेगी। मानसूनी हवाओं की धीमी गति के कारण पूर्वी उत्तर प्रदेश में मानसून के आगमन में देरी हो सकती है। पूर्वांचल में 15 से 18 जून तक मानसून की दस्तक हो जाती है। इस बार पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में खूब उतार-चढ़ाव हुआ।
छिटपुट बारिश होने के बाद अब तापमान तेजी से बढ़ रहा है। आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक फिर से पहुंच सकता है।
कृषि क्षेत्र पर मौसम का असर पड़ने लगा है। धान की नर्सरी तैयार कर चुके किसान मानसून की प्रतीक्षा कर रहे हैं, ताकि रोपाई का कार्य शुरू किया जा सके। पर्याप्त वर्षा नहीं होने से खेतों की नमी कम हो रही है। यदि मानसून की सक्रियता में और देरी हुई तो खेती-किसानी की तैयारियों पर भी प्रभाव पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें