फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम ने मारी पलटी, जमकर बरसे काले बदरा

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। शनिवार को मौसम ने करवट बदला और झमाझम बारिश हुई। इससे हफ्ते भर से चल रही उमस भरी गर्मी से राहत मिल गई। बारिश का सिलसिला दिन भर रुक-रुककर जारी रहा। बारिश से शहरी क्षेत्र और ग्रामीणांचलों में जगह-जगह सड़कों पर जलभराव हो गया है। बारिश से किसानों ने भी राहत की सांस ली है। उनका कहना है कि बारिश से मुरझा रही फसलों में जान आ जाएगी।
विज्ञापन

बढ़ती उमस भरी गर्मी से लोगों को शनिवार को राहत मिल ही गई। सप्ताह भर से शहर से लेकर ग्रामीणांचल में लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल थे। सुबह से लेकर रात तक लोग भीषण गर्मी का अनुभव कर रहे थे। शनिवार को हुई बारिश के बाद लोगों को राहत मिली। सुबह से आसमान पर हल्के बादलों ने डेरा डाल लिया था, इस दौरान तेज हवाएं भी चलना शुरू हो गई थी। ग्यारह बजे के बाद तेज हवा के साथ झमाझम बारिश होना शुरू हो गई, जिसके बाद उमस भरी गर्मी से बेहाल हो रहे लोगों को राहत मिल गई। मौसम सुहाना हो गया और लोग घरों के बाहर गली-मोहल्लों की सड़कों पर व घरों की बालकोनी पर मौसम का आनंद लेते दिखाई देने लगे। वहीं देर शाम तक रूक-रूक कर बारिश होती रही। उधर ग्रामीण इलाकों में बारिश से खेत जलमग्न हो गए और किसानों के चेहरों पर रौनक नजर आई। धान की बुआई को लेकर किसानों के चेहरे पर भी चिंता की लकीरें खिंची हुई थी। बारिश के लगातार पीछे हटने के कारण किसान परेशान थे और धान की बुआई में देरी हो रही थी। शनिवार को सुबह मौसम ने पलटी मारी और बारिश हुई जो रुक-रुककर दिन भर जारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें