फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटने लगा घाघरा का जलस्तर, अब कटान शुरू

Sat, 09 Jul 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
विज्ञापन
घाघरा में उफान
विज्ञापन
जनपद की उत्तरी सीमा से होकर गुजरने वाली घाघरा नदी के जलस्तर में कई दिनों की बढ़ोत्तरी के बाद शनिवार से घटाव दर्ज किया गया। नदी का जलस्तर घटने के साथ ही कटान शुरू हो गई है। इससे खेती योग्य जमीन घाघरा में समाहित होने की आशंका जताई जा रही है। इसको लेकर घाघरा के तट पर बसने वाले लोगों को चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन


सगड़ी तहसील क्षेत्र के देवरांचल से होकर गुजरने वाली घाघरा कई दिनों की बढ़ोत्तरी के बाद अब घटने लगी है। शनिवार की सुबह आठ बजे बदरहुंआ गेज पर नदी का जलस्तर 70.91 मीटर और शाम चार बजे 70.83 मीटर दर्ज किया गया।

वहीं डिघिया नाले पर शनिवार की सुबह आठ बजे नदी का जलस्तर 70.05 मीटर और शाम चार बजे 69.94 मीटर दर्ज किया गया। नदी केे जलस्तर घटने से ग्रामीणों ने जहां राहत की सांसल ली है। वहीं अचल नगर, बगहवा और महुला में कटान शुरू हो गई है।
विज्ञापन


अचल नगर के देवारा  रामसरन दुबे, देवारा श्री नगर, देवारा गोपाल  दुबे, देवारा गरीब दुबे में घाघरा कृषि योग्य भूमि काट रही है। देवारा खास राजा के बगहवा में कटान हो रही है और महुला के छितौनी में कृषि  योग्य भूमी कट रही है। देवारा अचल नगर के रामधारी, विनोद, राधे, इंदल आदि की जमीनें कट रही हैं। कटान को देखते हुए ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें