फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: विद्यार्थियों को 12 हजार पुस्तकों और 26 करोड़ डिजिटल स्रोतों से जोड़ रहा विवि

विज्ञापन
विज्ञापन
चक्रपानपुर। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय के केंद्रीय पुस्तकालय में विद्यार्थियों के लिए ज्ञान का अनमोल खजाना मौजूद है। यहां 12,000 से अधिक विषय-आधारित पुस्तकें, संस्कृत, हिंदी, अंग्रेजी और उर्दू साहित्य, शोधपत्र और थीसिस उपलब्ध हैं। छात्रों को नेटवर्किंग लाइब्रेरी में बैठकर देश-दुनिया के प्रमुख समाचारपत्रों और पत्रिकाओं का अध्ययन करने की सुविधा भी दी गई है।
विज्ञापन

केंद्रीय पुस्तकालय का डिजिटल प्लेटफॉर्म छात्रों को क्यूआर कोड स्कैन कर नेटवर्किंग लाइब्रेरी से जुड़ने की सुविधा देता है। इसके माध्यम से वे देश-दुनिया के 26 करोड़ से अधिक ई-संसाधनों तक पहुंच सकते हैं। विश्वविद्यालय ने सभी छात्रों के लिए निशुल्क वाई-फाई और ई-पुस्तकें, डेटाबेस व पत्रिकाएं उपलब्ध कराई हैं।
पुस्तकालय का उद्घाटन 11 मार्च को उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किया था। वर्तमान में यह भव्य दो मंजिला भवन में है, जिसमें लगभग 250 उपयोगकर्ताओं के बैठने की क्षमता है। विद्यार्थियों के अलावा संबद्ध महाविद्यालयों के छात्र भी प्राचार्य से अनुमति पत्र लेकर इस पुस्तकालय की सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। पुस्तकालय में छात्रों के लिए डेलनेट और ओएनओएस नेटवर्किंग के माध्यम से देश-भर की शोध सामग्री, पुस्तकें और ई-जर्नल उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. संजीव कुमार ने बताया कि विश्वविद्यालय अपने छात्रों को गहरे और समृद्ध ज्ञान से जोड़ना चाहता है, ताकि उन्हें बड़े शहरों तक जाने की आवश्यकता न पड़े।
विज्ञापन

मुख्य सुविधाएं : संसाधन, राष्ट्रीय पुस्तकालय डेटाबेस और INFLIBNET तक सीधी पहुंच।
12,000 से अधिक पुस्तकें, पत्रिकाएं और शोधप्रबंध।
वाई-फाई, वातानुकूलित वातावरण और कंप्यूटर प्रयोगशालाएं।
समय: सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें