फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से कुचल युवक की मौत, दो घायल

Fri, 14 Oct 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
विज्ञापन
इस साइकिल पर पप्पू अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रहा था - फोटो : ओ पी वाधवानी
विज्ञापन
मुबारकपुर थाना क्षेत्र के कुकुड़ीपुर गांव के पास गुरुवार की रात अगल-बगल से दो बाइकों की हैंडिल टकराने के बाद दो बाइक पर सवार तीन युवक गिर गए। हादसे में बाइक से गिरते ही एक युवक ट्रक की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई जबकि घायल अन्य दो युवकों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के समय दोनों बाइक के चालक हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन


मऊ जिले के मोहम्मदाबाद चुंगी निवासी विनय गोंड़ (26) पुत्र रामदरश गुरुवार की रात अपने मुहल्ले के आलोक (22) पुत्र प्रेमचंद, पीयूष (21) पुत्र दिनेश के साथ कहीं जा रहा था। इस दौरान विनय अपनी बाइक से था जबकि आलोक और पीयूष दूसरी बाइक पर सवार थे।

यह तीनों बाइक चलाते और आपस में बात करते हुए जा रहे थे। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के कुकुड़ीपुर गांव के पास दोनों बाइकों की हैंडिल आपस में टकरा गई जिससे अनियंत्रित होकर दो बाइक पर सवार तीनों युवक सड़क पर गिर गए। विनय सड़क पर जबकि आलोक और पीयूष पटरी पर गिर गए। जैसे ही विनय सड़क पर गिरा तभी पीछे से आ रहा अनियंत्रित ट्रक उसे कुचल दिया। उपचार के अभाव में गंभीर रूप से घायल विनय की मौके पर मौत हो गई जबकि आलोक और पीयूष का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें