फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज आएंगे सीएम, सुरक्षा कड़ी

Fri, 14 Oct 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री का आगमन
विज्ञापन
मेंहनगर थाना क्षेत्र के मंगरावा गांव में शनिवार को आयोजित एक शादी समारोह में भाग लेने आ रहे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सुरक्षा की सारी तैयारी एक दिन पूर्व शुक्रवार को ही पूरी कर ली गईं। 
विज्ञापन

सुरक्षा के लिए जिले के अलावा पूर्वांचल के अन्य कई जिलों से फोर्स बुला ली गई है और सभी को उनका ड्यूटी स्थान निर्धारित कर दिया गया है।

सुरक्षा के मामले में किसी भी तरह की कमी न आए, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने कार्यक्रम स्थल का दूसरे दिन भी जायजा लिया। 15 अक्टूबर को दोपहर बाद 02.05 बजे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव हेलीकाप्टर से मंगरावा पहुंचेंगे। विवाह के बाद आयोजित दावते वलीमा में भाग लेंगे।

इसके बाद 02.35 बजे हेलीकाप्टर से लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे। एसपी ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सीएम की सुरक्षा के लिए जिले की फोर्स के अलावा वाराणसी, जौनपुर, मऊ, चंदौली, गोरखपुर से भारी संख्या में दरोगा और कांस्टेबलों को बुलाया गया है।
विज्ञापन


तीन एडीशनल एसपी, छह सीओ, एक दर्जन ट्रैफिक के सिपाही. भारी संख्या में महिला पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। बिंद्राबाजार संवाददाता के अनुसार, मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों को अमलीजामा पहनाने के लिए डीएम सुहास एलवाई, एसपी कुंतल किशोर, एसपी ट्रैफिक एस रहमान, सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव सहित अन्य अधिकारी शुक्रवार की देर रात तक मौके पर डटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें