फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तो चीनी मिल के ट्रायल में आ सकती है अड़चन

Fri, 01 Jan 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
दी सहकारी चीनी मिल सठियांव का निरीक्षण करने पहुंचे कमिश्नर आरपी गोस्वामी के तेवर तल्ख रहे। बिजली से संबंधी कार्य अधूरा होने पर जिम्मेदारों को फटकार लगाई। कहा कि अगर समय से काम पूरा नहीं हुआ तो मिल ट्रायल में अड़चन आ सकती है।
विज्ञापन


गुरुवार को सठियांव चीनी मिल पहुंचे कमिश्नर ने व्यवस्थाओं का  जायजा लिया। उन्होंने कार्यदायी संस्था के परियोजना प्रबंधक राजीव गुप्ता एवं चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक एएस पोरस से कहा कि मार्च 2016 तक हर हाल में मिल की शुरुआत करा दें। बिजली आपूर्ति के लिए निर्मित उपकेंद्र का जायजा लिया।

प्रधान प्रबंधक पोरस ने बताया कि 3500 टीडीसी क्षमता की नई अत्याधुनिक चीनी मिल के साथ-साथ 15 मेगावाट विद्युत इकाई एवं 30 किलो लीटर  क्षमता की अश्वनि इकाई की स्थापना के सापेक्ष 60 प्रतिशत से अधिक कार्य  पूर्ण हो गया है। बताया कि  31 जनवरी तक बिजली से संबंधी सभी कार्य पूरा होने का समय है। शासन की मंशा के अनुरूप मार्च 2016 तक परियोजना को पूरा  करके अंतिम ट्रायल कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन


कार्यदायी संस्था के गुप्ता ने बताया कि यहां उत्पादित 15 मेगावाट विद्युत में से लगभग 05 मेगावाट बिजली उपभोग मिल को एवं 10 मेगावाट निकट के विद्युत उपगृह को आपूर्ति होगी। इसके लिए विभाग को मिल से उनके उपगृह तक लाइन निर्माण के लिए अनुरोध कर लिया गया है। निरीक्षण के समय संयुक्त विकास आयुक्त हीरालाल, अधिशाषी अभियंता टीएसी केआर  प्रजापति, मुख्य लेखाकार बीके शेट्टी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें