फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महायज्ञ में परिवहन मंत्री ने दी पूर्णाहुति

Wed, 29 Apr 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अइनिया बद्दोपुर में चल रहा पंच कुंडात्मक श्री विष्णु महायज्ञ का समापन मंगलवार को वैदिक मंत्रोच्चार और हवन-पूजन के साथ हुआ। इस दौरान परिवहन मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव सहित अन्य भक्तों ने पूजन अर्चन किया। इस दौरान सभी ने मंडप परिक्रमा कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान लग रहे जयकारों से क्षेत्र भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन


मंगलवार को सुबह खराब मौसम के बाद भी मंडप परिक्रमा को भक्तों का तांता लगा रहा। सुबह पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच परिवहन मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव के हाथों पूजन कराया। विधि-विधान से लोगों ने हवन कुंड में पूर्णाहुति दी। बाद में मंडप परिक्रमा कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

वहीं वृंदावन मथुरा से आए कलाकारों ने श्रीकृष्ण की लीलाओं का मंचन कर सभी को भावविभोर कर दिया। इस दौरान लगे  जयकारों से क्षेत्र गूंज उठा। सुमन यादव, विजय यादव, प्रमोद यादव, इंद्रजीत यादव, मनोज बरनवाल, पारितोष रुंगटा ऊर्फ बंटी आदि उपस्थित रहे। महायज्ञ के सकुशल समापन पर आयोजकों ने आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें