फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: आठ साल से झाड़ियों में पड़ा है ट्रांसफॉर्मर

विज्ञापन
रुदरी गांव में बिजली आपूर्ति के लिए लगा ट्रांसफार्मर झाड़ियों से ​​​घिरा। संवाद
विज्ञापन
रुदरी गांव में बिजली आपूर्ति के लिए करीब आठ वर्ष पहले लगाया गया ट्रांसफॉर्मर आज भी झाड़ियों के बीच उपेक्षित पड़ा है। ग्रामीणों का कहना है कि ट्रांसफॉर्मर लगाने के बाद से इसका लाभ उन्हें नहीं मिला।
विज्ञापन

न तो इसे चालू कराया गया और न ही हटाकर किसी दूसरे स्थान पर उपयोग में लिया गया। इससे सरकारी संसाधन के साथ ग्रामीणों को बिजली सुविधा से भी वंचित होना पड़ रहा है।
33/11 केवी ऊंची गोदाम पावर हाउस से जुड़े भंगहा गांव में पूर्व ब्लॉक प्रमुख जगदीश सिंह के ट्यूबवेल के पास 63 केवी का ट्रांसफॉर्मर झाड़ियों से घिरा हुआ है। ग्रामीण पिंटू कुमार ने बताया कि विद्युत विभाग को ट्रांसफॉर्मर के आसपास नियमित रूप से साफ-सफाई करानी चाहिए।
विज्ञापन

ग्रामीण रामेश्वर यादव, रामलाल यादव और राम बच्चन यादव ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर तो लगा दिया गया, लेकिन संबंधित मजरों और घरों तक बिजली पहुंचाने के लिए खंभे और लाइनें नहीं बिछाई गईं।
लंबे समय से देखरेख नहीं होने के कारण ट्रांसफॉर्मर के आसपास घनी झाड़ियां उग आई हैं। एसडीओ निजामाबाद दिलीप कुमार वर्मा ने बताया कि कर्मचारी को मौके पर भेजकर ट्रांसफॉर्मर की जांच कराई जाएगी। जल्द आवश्यक कार्रवाई कर कनेक्शन कराकर बिजली आपूर्ति शुरू कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें