हरबंशपुर स्थित एक मैरेज हॉल में मंगलवार को इंडियन पैरामेडिकल एसोसिएशन का स्थापना दिवस एवं फिजियोथेरेपी-डे मनाया गया। इस दौरान चिकित्सकों और पैरामेडिकल कर्मियों को सम्मानित किया गया।
वक्ताओं ने स्वास्थ्य सेवाओं में पैरामेडिकल कर्मियों और फिजियोथेरेपिस्ट की बढ़ती उपयोगिता पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि भाजपा नेता कृष्णमुरारी विश्वकर्मा ने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण में चिकित्सकों के साथ पैरामेडिकल कर्मियों की भूमिका महत्वपूर्ण है।
ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में इनका योगदान सराहनीय है। उन्होंने ग्रामीण चिकित्सकों को प्रशिक्षित करने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए शासन स्तर पर पहल का भरोसा दिलाया।
सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि स्थापना दिवस केवल उत्सव नहीं, बल्कि सेवा के संकल्प को मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने एसोसिएशन की लंबित मांगों को शासन तक पहुंचाकर समाधान कराने का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में डॉ. नीतीश यादव, डॉ. बीके पटेल और डॉ. विजय कुमार त्रिपाठी ने भी विचार रखे। प्रदेश संयोजक मुकेश यादव ने अतिथियों और चिकित्सकों के प्रति आभार जताया।
इस अवसर पर डॉ. केआर सक्सेना, डॉ. राजन, डॉ. राहुल, डॉ. बी प्रसाद, डॉ. रामकेश, डॉ. प्रमोद, डॉ. विवेक, डॉ. संतोष, डॉ. भानु, डॉ. रवि प्रकाश आदि मौजूद रहे।