फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: हैंडओवर के बाद धंस गई शौचालय की शीट

विज्ञापन
15 केवीके के प्रशासनिक भवन के शौचालय की धंसी शीट। संवाद - फोटो : सरसो के फसल में लगे फूल व छाए बादल।
विज्ञापन
अहरौला। कृषि विज्ञान केंद्र लेदौरा में लाखों से बने प्रशासनिक भवन की कमियां छह महीने में दिखने लगी है। प्रशासनिक भवन में बने शौचालय की शीट जहां धंस गई है वहीं, भवन के चारों तरफ नींव के ऊपर प्लास्टर छोड़कर गिर रहे है। इसके गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र लेदौरा के प्रशासनिक भवन का निर्माण कार्यदायी संसथा पैक्सफेड ने कराया। इस पर 1.30 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। करीब छह माह पूर्व कार्यदायी संस्था ने भवन को केवीके को हैंडओवर किया। केवीके के अध्यक्ष की माने तो भवन में पूर्ण रूप से कार्य नहीं कराए गए थे। कार्यदायी संस्था के अधिकारियों ने वकायदा कुछ शर्तों के साथ भवन को हैंडओवर किया था। इस संबंध में कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष डॉ. एससी वर्मा ने बताया कि कुछ शर्तों के साथ कार्यदायी संस्था की ओर से प्रशासनिक भवन को हैंडओवर किया गया था। छह बाद भी उसको कराया नहीं गया जबकि उसके बारे में बार- बार अवगत कराया जाता है। विद्युतीकरण का काम भी अधूरा है। मिट्टी भराई का काम अपने साधनों से करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें