फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: सरकारी अस्पताल में हल्के कंबल सें नहीं जा रही ठंड

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। इस प्रचंड ठंड में सरकारी अस्पताल से मिले चादरनुमा हल्के कंबल से वार्डों में भर्ती मरीजों को ठंड लग रही है। तीमारदार घर से कंबल और रजाई लाकर मरीजों को ओढ़ा रहे हैं। हालांकि पारा सात डिग्री लुढ़का तो अस्पताल प्रशासन को हीटर लगवा दिया है। बृहस्पतिवार को आनन-फानन वार्डों में हीटर और ब्लोअर लगाए गए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की दोपहर लगभग 12 बजे संवाद टीम जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंची। यहां पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हुए हादसे सहित जिले के अलग-अलग हादसों के मरीज भर्ती हुए थे। यहां वार्ड में हीटर जलता तो पाया गया पर मरीजों को इस प्रचंड ठंड में ओढ़ने के लिए एक चादरनुमा कंबल ही दिया गया था। महिला वार्ड में सठियांव की भर्ती एक महिला मरीज के तीमारदार दिनेश ने बताया कि महिला की तबीयत खराब होने पर बुधवार की रात्रि यहां भर्ती कराया। रात में ओढ़ने के लिए मात्र एक कंबल दिया गया।
रैन बसेरे पर दबंगों का कब्जा, अस्पताल को बनाया आशियाना
इस प्रचंड ठंड के मौसम में सरकारी अस्पतालों में मरीज के साथ ही उनके तीमारदार भी परेशान हैं। महिला अस्पताल में यूं तो तीमारदारों के ठहरने के लिए रैन बसेरा तो बना है पर उस पर विभागीय दबंगों ने कब्जा है। यहां वे अपनी बाइकें खड़ी करते हैं। रैन बसेरा बाइक स्टैंड के रूप में तब्दील हो गया है। इसके चलते अपने मरीज को महिला अस्पताल में भर्ती कराए तीमारदारों ने कुर्सी और फर्श पर ही अपना आशियाना जमाए रखा।
विज्ञापन

ठंड में मरीजों को ओढ़ने के लिए कंबल दिए गए हैं और वार्डों में हीटर और ब्लोअर लगा दिए गए हैं। कुछ वार्ड में वायरिंग की दिक्कत हैं, उसे पूरा करा दिया गया है, शाम तक हीटर और ब्लोअर लगा दिए जाएंगे। - डॉ. विनय कुमार यादव, अधीक्षक महिला अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें