फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh: हाथ मलते रह गए चोर दरवाजा अंदर से था लॉक, ताला काटना भी नहीं आया काम, बैरंग वापस लौटे

Thu, 31 Oct 2024 11:20 AM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क,आजमगढ़

सार

कहते हैं कि चोर अगर दाखिल हो जाए तो खाली हाथ वापस नहीं जाता लेकिन आजमगढ़ के गोवर्धनपुर गांव में चोरों को निराशा मिली। बाउंड्री फांदकर घर में दाखिल हुए चोरों के सामने ताला आया तो उन्होंने उसे काट दिया लेकिन अंदर  से लाॅक दरवाजे पर उनकी एक न चली और उन्हे खाली हाथ लौटना पड़ा। सुबह पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने आकर जांच करने के साथ घर के मालिक को सूचित किया। घटना के बाद इलाके में सतर्कता है।
 
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीपावली पर्व पर पुलिस ने मुस्तैदी और बढ़ा दी है। तमाम क्षेत्रों में चोरों की सक्रियता की सूचना मिल रही है। बताया जा रहा है कि चोर हर स्तर पर चोरी की घटना को अंजाम देने के फिराक में हैं। एक घटना सामने आई है जिसमें चोरों ने प्रयास तो किया लेकिन उन्हें निराशा हाथ लगी।

विज्ञापन


लालगंज देवगांव कोतवाली क्षेत्र के गोवर्धनपुर गांव में मंगलवार रात को राजेश शुक्ला के घर चोरों ने दोबारा चोरी का प्रयास किया। चोरों ने घर की बाउंड्री फांदकर अंदर प्रवेश किया और मुख्य दरवाजे के ताले को काटने का प्रयास किया। हालांकि, दरवाजा अंदर से लाॅक होने से चोरी में सफल नहीं हुए।

इस घटना की जानकारी बुधवार को आसपास के लोगों को हुई, जिन्होंने मौके पर पहुंचकर 112 नंबर पर सूचना दी। पुलिस ने कटे हुए ताले का वीडियो बनाया और देवगांव कोतवाल को सूचित किया। ग्रामीणों में चोरी की घटना को लेकर चिंता है, क्योंकि इस तरह से कोई भी सुरक्षित नहीं रह रहा।

इससे पहले, डेढ़ महीने पहले इसी घर में चोरी हुई थी, और तीन दिन पहले एक रिटायर्ड नेवी अधिकारी के घर का ताला तोड़कर चोरों ने अंदर घुसकर चोरी की थी। पिछले छह महीने में गोवर्धनपुर गांव में आधा दर्जन से अधिक घरों में चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, जिसमें डॉक्टर बंगाली, राजेश शुक्ला, हृदय नारायण सिंह, अंबिका सिंह और ननकू तिवारी शामिल हैं।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें