फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों की जांच करने पहुंची टीम, ग्रामीणों ने किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
अतरौलिया। विकास कार्यों में धांधली की शिकायत पर जांच के लिए कोयलसा ब्लाक के इब्राहिमपुर गांव पहुंची टीम को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों का आरोप था कि 50 बिंदुओं पर धांधली की शिकायत करते हुए उसकी कॉपी भी लगाई गई थी। जांच टीम के पास उसकी कॉपी नहीं थी। ग्रामीणों इस दौरान विकास कार्यों में भारी धांधली का आरोप लगाया। टीम बिना जांच के ही वापस लौट आई।
विज्ञापन

ब्लाक कोयलसा के इब्राहिमपुर-डोमनपुर निवासी फूलचंद पुत्र पुर्नवासी ने डीएम और सीडीओ को शपथ पत्र के साथ शिकायत की थी कि विकास कार्यों में घोर अनियमितता की गई है। डीएम के निर्देश पर जांच टीम बनाई गई। टीम जांच के लिए बृहस्पतिवार को गांव पहुंची। फूलचंद ने खड़ंजा, नाली, हैंडपंप, सोलर लाइट, एलईडी, सोडियम लाइट आदि 50 बिंदुओं पर शिकायत की थी। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जिन 50 बिंदुओं पर जांच की मांग की गई थी वह कॉपी इसमें है ही नहीं। इस पर जांच अधिकारी जांच को रोककर वापस चले गए। ग्रामीणों का आरोप है कि जांच सही तरीके से होनी चाहिए। मनोहर सिंह ने बताया कि यह त्रिस्तरीय जांच हो रही है। प्रधान से साक्ष्य के रूप में अभिलेख भी मांगे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें