अहरौला। थाना क्षेत्र के बिशइपुर गांव में साइकिल सवार मजदूर रामबचन (38) पुत्र आधार निषाद की ट्रैक्टर-ट्राली से कुचलकर देर शाम 7.30 बजे मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक हादसले के बाद भाग निकला। घटनास्थल पर ग्रामीणों ने विरोध-प्रदर्शन कर ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी और मृतक के परिवार को किसान दुर्घटना का लाभ देने की मांग की गई। गुरुवार को देर शाम 7.30 बजे बस्ती भुजबल बाजार से साइकिल से रामचरन निषाद मजदूरी करके गांव के पास के पुलिया के पास पहुंचा था। गांव से ही दयाराम यादव के घर से बने नए मकान का कड़िया-बल्ली लादकर ट्रैक्टर-ट्राली सामने से आ रही थी। उसकी चपेट में आकर रामचरण की मौत हो गई। गांव के लोग घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। अंधेरे का लाभ उठाकर ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर लेकर भाग निकला। ग्रामीण आक्रोशित होकर प्रदर्शन करने लगे। सूचना पर अहरौला थाना प्रभारी ब्रह्मदीन पांडेय मौके पर पहुंचे। समाजसेवी पिंटू सिंह और पूरब निषाद ने ग्रामीणों को शांत कराया। पुलिस ने ट्रैक्टर की घेराबंदी की और चांदनी चौक से ट्रैक्टर को चालक हिरासत में ले लिया। रामचरण निषाद बहुत ही गरीब है। मजदूरी करके अपनी तीन बेटियों और पत्नी का भरण पोषण करता था।