फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: मिट्टी के हुनर को मिला बाजार, महोत्सव का समापन

विज्ञापन
आंबेडकर पार्क में माटीकला महोत्सव के समापन पर बच्चों को पुरस्कृत करते डीआईजी। स्रोत-विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। आंबेडकर पार्क में आयोजित सात दिवसीय माटीकला महोत्सव-2026 का शनिवार को समापन हो गया। समापन समारोह में डीआईजी सुनील कुमार सिंह ने दीया पेंटिंग प्रतियोगिता के 30 से अधिक प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने शिल्पकारों के प्रयासों की सराहना करते हुए भारतीय कला और संस्कृति को संरक्षित करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

डीआईजी ने महोत्सव में लगे स्टॉलों का निरीक्षण कर मिट्टी से बने उत्पादों की जानकारी ली। लाइव कारखाना में इलेक्ट्रिक चाक पर स्वयं कुल्हड़ और दीये बनाकर माटीकला की बारीकियां भी समझीं। इस दौरान माटीकला उद्यमियों को मिट्टी तैयार करने की प्रक्रिया आसान बनाने के लिए पगमिल मशीनों का निःशुल्क वितरण किया गया। महोत्सव में 28 से अधिक उद्यमियों और शिल्पकारों ने मिट्टी के दीये, कुल्हड़, लालटेन और सजावटी उत्पादों का प्रदर्शन एवं विक्रय किया। रंगोली, दीपोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और लाइव कारखाना ने लोगों को आकर्षित किया। सात दिनों तक बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने स्वदेशी मिट्टी के उत्पादों की खरीदारी की। इससे स्थानीय कारीगरों को बाजार उपलब्ध कराने के साथ उनकी पारंपरिक कला को प्रोत्साहन मिला। समारोह में जेल अधीक्षक सत्य प्रकाश सिंह, मुख्य कोषाधिकारी अनुराग श्रीवास्तव और उपायुक्त उद्योग आशुतोष श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। महोत्सव में विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक, जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार और मुख्य विकास अधिकारी कमलकिशोर देशभूषण कंडारकर ने भी सहभागिता की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें