फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से मड़ई ढही, वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। कई दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश कच्चे मकान व मड़ई गिरने लगी हैं। कप्तानगंज थना क्षेत्र के विस्तारा गांव में रविवार की भोर बारिश के दौरान मड़ई ढह गई, जिसमें दबकर वृद्ध की मौत हो गई।
विज्ञापन

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के विस्तारा गांव निवासी कैलाश (60) मड़ई डालकर रहते थे। पिछले कुछ दिनों से रुक-रुककर तेज बारिश हो रही है। रविवार की भोर करीब चार बजे मड़ई भरभराकर गिर गई। हादसे के वक्त कैलाश मड़ई में सो रहे थे। जिसमें दबकर उनकी मौत हो गई। परिजनों ने आसपास के लोगों के सहयोग से मड़ई को हटाया और शव को बाहर निकाला। मृतक के चार पुत्री व दो पुत्र बताए गए हैं। इस घटना से मृत के घर मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें