रानी की सराय ब्लाक के रूदरी में श्री दुर्गा पाठ के समापन पर हवन-पूजन करते लोग।
- फोटो : AZAMGARH
रानी की सराय। क्षेत्र के रूदरी गांव में बीते 14 अगस्त से जारी श्री दुर्गा पाठ का समापन सावन के अंतिम दिन हुआ। इस दौरान वहां मौजूद गांव के लोगों ने विधि-विधान से हवन-पूजन किया। बीच-बीच में लोगों द्वारा लगाए जा रहे जय माता दी के जयकारों से काली स्थान गूंजता रहा। पूजा संपन्न होने के बाद लोगों में प्रसाद का वितरण किया गया। भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना मां दुर्गा से की। इस अवसर पर सीताराम यादव, नरेद्र यादव लक्ष्मीना देवी, पंडित सुरेश तिवारी, बुधिराम दास यादव, दुखरन यादव लोरिक यादव, तेज बहादुर यादव, डींपल, रामाश्रय राजभर आदि ग्रामीण मौजूद रहे।