फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महुला और सहबदिया में कटान हुई तेज

Sun, 19 Jul 2015 12:17 AM IST
संवाददाता
विज्ञापन
विज्ञापन
लाटघाट। जनपद की सीमा को छूकर निकलने वाली घाघरा नदी के जलस्तर में शनिवार को फिर वृद्घि दर्ज की गई। हालांकि यह बढ़ोत्तरी मामूली है लेकिन इसने ग्रामीणों की धुकधुकी को बढ़ा दिया है। वहीं क्षेत्र के महुला और सहबदिया में कटान तेज हो गई है।
विज्ञापन

सगड़ी तहसील क्षेत्र के देवरांचल से होकर गुजरने वाली घाघरा नदी घटने के बाद दोबारा बढ़ाव की ओर अग्रसर है। शनिवार की शाम चार बजे नदी के जलस्तर में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। हालांकि यह बढ़ोत्तरी बहुत कम है लेकिन इसने राहत की सांसे ले रहे ग्रामीणों के माथे पर एक बार फिर चिंता की लकीर खींच दी है। शुक्रवार को नदी को जो जलस्तर बदरहुआं नाले पर घटने के बाद 70.89 मीटर मापा गया था शनिवार को उसमें नौ सेमी की बढ़ोत्तरी के साथ गेज 70.98 मीटर मापा गया। वहीं डिघिया नाले पर नदी का जलस्तर शुक्रवार को घटाव के बाद 69.86 मीटर था वह शनिवार को 14 सेमी बढ़कर 70 मीटर पर पहुंच गया। नदी का जलस्तर दोबारा बढ़ने के साथ ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ ही महुला और सहबदिया में कटान तेज हो गई है। एसडीएम सगड़ी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि नदी का जलस्तर बढ़ रहा है लेकिन अभी खतरे की कोई बात नहीं है। खतरे का आभास होते ही 24 घंटे पहले ग्रामीणों को बता दिया जाएगा और सारी तैयारियों को पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि बाढ़ के दौरान लोगों के लिए नाव की व्यवस्था हो चुकी है। जैसे ही इनकी जरूरत महसूस होगी इन्हें लगा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें