फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवलदार पहलवान का नहीं मिला कोई जोड़

Tue, 20 Oct 2015 12:06 AM IST
The sergeant did not add any wrestler
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज विकास खंड के मथुरा ठेकेदार का पुरा के बलई साधू के अखाड़े पर रविवार को तालुकदार पहलवान स्मृति कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में मऊ जनपद के मुहम्मदाबाद गोहना निवासी पहलवान हवलदार यादव से लड़ने को कोई तैयार ही नहीं हुआ। जबकि उनको हराने वाले पहलवान के लिए दो हजार रुपये का पुरस्कार निर्धारित किया  गया था।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में आजमगढ़, मऊ और गोरखपुर के पहलवानों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव और बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री वसीम अहमद ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया।     उद्घाटन मुकाबले में बउरहवा बाबा अखाड़े के पहलवान उपेंद्र यादव ने बलई साधू के अखाड़े के पहलवान अरविंद यादव को मात दी। कमेटी की तरफ से उपेंद्र को एक हजार और बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री की तरफ से एक हजार रुपये का पुरस्कार उपेंद्र यादव को दिया गया।

दूसरे मुकाबले में हरिबंश यादव घोसी ने नवनीत सिंह महराजगंज को, उपेंद्र बउरहवा बाबा ने प्रदीप रामपुर टढ़वां को, विश्राम मोतीपुर ने विनीत देवपार को, भीम प्रसाद यादव उल्टहवा ने प्रदीप बउरहवा बाबा, आशीष मुहम्मदाबार ने अमरदीप महराजगंज, गुगा पहलवान रामपुर टड़वां ने विनोद महराजगंज, धनंजय महराजगंज ने आशीष मुहम्मदाबाद को हराया।  
विज्ञापन


वहीं रामवृक्ष कदमघाट और सुनील रामपुर टड़वां, मुकेश कदम घाट और हरिवंश घोसी, अजीत रामपुर टड़वां और रामवृक्ष कदमघाट, राहुल टड़वां और अमित महराजगंज, रामसिंह बलई साधू का अखाड़ा और रामवृक्ष रामपुर टड़वां, उपेंद्र बउरहवा बाबा और सूरज मऊ, रंग कदमघाट और अरविंद उल्टहवा, पवन मुहम्मदाबाद और राधेश्याम महराजगंज, कन्हैया रामपुर टड़वा और भीम उल्टहवा, मुन्ना मुहम्मदाबाद और मुसाफिर महराजगंज, प्रदीप रामपुर टड़वां और आकाश आजमगढ़, सुरेंद्र बउरहवा बाबा और अरविंद बलई साधू का अखाड़ा की कुश्ती बराबरी पर छूटी।

इस मौके पर पूर्व विधायक श्याम नरायन यादव, ब्लाक प्रमुख मुखराम यादव, डा. हरिराम यादव, जीत बहादुर यादव, रामप्रसाद यादव आदि उपस्थित थे। संचालन उदयराज एडवोकेट ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें