फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: दूसरी बहु ने पहली पर जताई सास की हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
लाटघाट। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक वृद्धा की दूसरी बहु के मायके में मौत हो गई। इसकी जानकारी होते ही पहली बहु ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचित किया। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना को लेकर दोनों बहुएं आमने-सामने हो गई है। वहीं परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

जीयनपुर के गड़ेरूआ गांव निवासिनी राजपति देवी (80) का एक पुत्र राजभवन था। जिसकी पहले ही मौत हो चुकी है। राजभवन की दो शादियां हुई थी। उसकी पहली पत्नी सुमित्रा थी। किसी कारणों से वह पति से अलग रहने लगी थी तो राजभवन ने दूसरी शादी सोनी निवासिनी मोलनापुर थाना रौनापार से कर लिया था। वर्तमान में राजपति देवी अपनी दूसरी बहु सोनी के साथ उसके मायके में रह रही थी। शनिवार की देर शाम राजपति देवी की मौत हो गई। इसकी जानकारी होते ही पहली बहु सुमित्रा ने रौनापार थाने में तहरीर दिया। इसमें उसने अपने सास की हत्या की आशंका जताई है। पहली बहु की शिकायत पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें