फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज और कल आठवीं तक के स्कूल बंद

Mon, 12 Dec 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
कोहरे और गलन ने बढ़ाई लोगों की मुसीबत
विज्ञापन
ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी सुहास एलवाई के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी परमहंस यादव ने नर्सरी से लेकर कक्षा आठ तक के समस्त सरकारी और प्राइवेट विद्यालयों को 13 और 14 को बंद का आदेश जारी किया है। हालांकि अवकाश सिर्फ बच्चों के लिए रहेगा।
विज्ञापन


शिक्षकों को विद्यालय समय पर आना होगा। उन्होंने कहा है कि अगर कोई शिक्षण संस्थान इसका उल्लंघन करता हुआ मिला तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सोमवार को कोहरे और गलन से हर कोई बेहाल दिखा। सुबह घने कोहरे के कारण वाहन हेडलाइट जलाकर चलने को विवश हुए। घने कोहरे के साथ चल रही तेज हवाओं ने लोगों को परेशान कर दिया। वहीं, नगरपालिका प्रशासन की ओर से अभी तक बहुत से स्थानों पर अलाव नहीं जलवाए गए हैं।

विगत कई दिनों से जनपद में पड़ रही कड़ाके की ठंड में सोमवार को और इजाफा हुआ। सुबह जब लोगों की आंख खुली तो घना कोहरा छाया हुआ था। कोहरे के साथ चल रही सर्द हवाओं ने गलन में और इजाफा किया। हाथ पैर काम नहीं कर रहे थे। छुट्टी होने के कारण लोगों ने घर में दुबकने में ही भलाई समझी। जिसे कोई काम नहीं था, उसने घर से बाहर निकलना गवारा भी नहीं समझा। अगर किसी काम से बाहर भी निकला तो जल्द से जल्द घर वापस लौटा।
विज्ञापन


उधर, ठंड बढ़ने से बाजार में शरीर को गर्म करने वाले इलेक्ट्रानिक उपकरणों की बिक्री बढ़ गई है। इलेक्ट्रानिक सामानों के विक्रेता राजू ने बताया कि नोटबंदी के बाद से बाजार ठंडा था लेकिन ठंड बढ़ते ही हीटर और गीजर की बिक्री में कुछ इजाफा हुआ। वहीं, नगरपालिका प्रशासन द्वारा अभी तक नगर क्षेत्र में अभी तक बहुत से सार्वजनिक स्थानों पर अलाव नहीं जलवाए गए हैं। इसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें