फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पुजारी के घर से लाखों के जेवरात-नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। सिधारी थाना क्षेत्र के जाफरपुर गांव में रविवार रात चोरों ने पुजारी संपूर्णानंद दुबे के घर में घुसकर करीब 20 लाख रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। परिवार के सदस्यों को सुबह घटना की जानकारी हुई। पीड़ित ने सिधारी थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

सिधारी थाना क्षेत्र के जाफरपुर गांव निवासी पुजारी संपूर्णानंद दुबे अपने परिवार के साथ घर मेंं सोए थे। रविवार की रात चोर घर में घुसकर जेवरात व नकदी लेकर गायब हो गए। पीड़ित परिवार जब सुबह उठा तो कमरे में सामान बिखरा मिला। आलमारी व बाॅक्स से सामान गायब था। पीड़ित ने बताया कि जेवरात व नकदी मिलाकर करीब 20 लाख का सामान चोरी हुआ है। पीड़ित ने इस संबंध में सिधारी थाने में तहरीर दी है। सिधारी थाना प्रभारी शशिचंद्र चौधरी ने बताया कि तहरीर मिली है। घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें